झारखंड

झारखंड में कोरोना के मिले 2514 नए मरीज मिले, चार की मौत, लगातार कम हो रही पॉजिटिविटी दर

Renuka Sahu
19 Jan 2022 2:59 AM GMT
झारखंड में कोरोना के मिले 2514 नए मरीज मिले, चार की मौत, लगातार कम हो रही पॉजिटिविटी दर
x

 फाइल फोटो 

झारखंड में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 2514 नये मरीज मिले जबकि चार मरीजों की मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 2514 नये मरीज मिले जबकि चार मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 829 मरीज रांची में मिले जबकि पूर्वी सिंहभूम में 542, दुमका में 145, धनबाद में 135 और देवघर में 114 मरीज मिले हैं।

इसके अलावा चतरा में 75, खूंटी में 72, गुमला में 67, बोकारो में 65, पश्चिमी सिंहभूम में 55, साहेबगंज में 50, पलामू में 48, गोड्डा में 46, रामगढ़ में 43, हजारीबाग में 30, सरायकेला और सिमडेगा में 28-28, लोहरदगा और कोडरमा में 26-26, गढ़वा में 25, गिरिडीह में 24, जमताड़ा में 17, लातेहार में 16 और पाकुड़ में 8 मरीज मिले हैं।
पूर्वी सिंहभूम में 3 और रामगढ़ में एक मरीज की मौत हुई। मंगलवार को राज्य भर में 3898 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 हजार 586 रह गई है। रांची में पॉजिटिविटी दर अब गिर रही है।
रांची मे मंगलवार को कोरोना के 829 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 1222 मरीज ठीक भी हुए हैं। रांची में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 11297 हो गयी है। बता दें कि सोमवार की तुलना में 245 अधिक संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को रांची जिला में कुल 13022 लोगों के सैंपल की जांच की गयी थी। जिसकी पॉजिटिविटी करीब 6.3 रही। बता दें कि रांची में पॉजिटिविटी सोमवार के मुकाबले दो फीसदी बढ़ी है। बता दें कि जिला प्रशासन के लगातार जांच बढ़ाने के आदेश के बाद भी जांच बढ़ाने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। पिछले पांच दिनों में एक भी दिन 14हजार से अधिक सैंपल की जांच नहीं हुई है।
लगातार गिर रही है पॉजिटिविटी दर
रांची में पिछले छह दिनों में पॉजिटिविटी दर लगातार नीचे आ रही है। जहां 13जनवरी को पॉजिटिविटी 9 के करीब थी। वो अब 6.3 के करीब आ गयी है। हलांकि हर दिन जांच छह दिनों में जांच की रफ्तार भी एक जैसी ही रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि गांवों में और हाट बाजार जैसे जगहों में जाकर रैंडम जांच कराने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जितनी अधिक जांच की जाएगी मरीजों की संख्या उतनी बढ़ेगी और कोरोना को फैलने से रोका जा सकेगा। हालांकि देखा जा रहा है कि जांच सेंटरों में भी लोग जांच कराने नहीं पहुंच रहे हैं।
रिम्स में 22 साल की युवती की संक्रमण से मौत
रिम्स के न्यूरो डी टू वार्ड में भर्ती 22 साल की युवती की संक्रमण से मौत हो गयी है। डॉक्टरों ने बताया कि युवती पहले से किसी तरह की गंभीर परेशानी को लेकर अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि इस लहर में हो रही मौतों में एक भी मौत सिर्फ संक्रमण के कारण नहीं हो रही है। अधिकतर मामलों में मरीज पहले से ही किसी तरह गंभीर बिमारी से पीड़ित थे। वहीं युवाओं के मामले में दो तीन केस एक्सीडेंटल थे जो जांच के दौरान पॉजिटिव मिले थे और संक्रमित रहते मौत हो गयी थी।
अस्पतालों से लगातार कम हो रहे मरीज
इस लहर में रांची जिला में ही सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। पूरे राज्य में सिर्फ रांची में ही दस हजार से अधिक एक्टिव मरीज हैं। इसके बाद भी सिर्फ 210 मरीज ही सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलाकर भर्ती हैं। जितने मरीज भर्ती हो रहे हैं उससे अधिक मरीज ठीक होकर घर चले जा रहे हैं। अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं कई लक्षण वाले मरीज अब भी जांच कराने से परहेज कर रहे हैं।
पिछले छह दिनों में कितनी जांच
तारीख जांच पॉजिटिव मिले पॉजिटिविटी
13 जनवरी 14270 1295 9
14 जनवरी 13348 1355 10
15 जनवरी 11804 1002 8.4
16 जनवरी 9706 888 9.1
17 जनवरी 12645 584 4.6
18 जनवरी 13022 829 6.3
Next Story