झारखंड

झारखंड में मिले 1057 नये कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या चार हजार के पर पहुंची

Renuka Sahu
3 Jan 2022 6:06 AM GMT
झारखंड में मिले 1057 नये कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या चार हजार के पर पहुंची
x

फाइल फोटो 

झारखंड मेंकोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ते जा रही है पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1057 नये कोरोना मरीज मिले हैं जबकि प्रदेश में सक्रिय मामला चार हजार पर पहुंच गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड मेंकोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ते जा रही है पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1057 नये कोरोना मरीज मिले हैं जबकि प्रदेश में सक्रिय मामला चार हजार पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 413, बोकारो से 93, चतरा से चार, देवघर से 30, धनबाद से 110, पूर्वी सिंहभूम से 179,गिरिडीह से दस,गोड्डा से पांच, हजारीबाग से 30, जामताड़ा से सात,खूंटी से 17,कोडरमा 42,लातेहार से एक,लोहरदगा से एक, पलामू से एक,रामगढ़ से 24, सिमडेगा से छह और पश्चिमी सिंहभूम से 84 नये कोरोना मरीज शामिल हैं।। रांची जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है।
Next Story