जम्मू और कश्मीर

कल से करवट लेगा मौसम, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी

Renuka Sahu
19 July 2022 3:10 AM GMT
Weather will take a turn from tomorrow, landslide warning with heavy rain in Jammu and Kashmir
x

फाइल फोटो 

जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मानसून के सक्रिय होने के साथ 20 और 21 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मानसून के सक्रिय होने के साथ 20 और 21 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तपिश का अहसास बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है।
जम्मू में सोमवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप में पसीने छूट रहे थे। हालांकि इलेक्ट्रानिक उपकरणों के नीचे अभी गर्मी से राहत बनी हुई है।
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 36.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 30.6, बटोत में 28.4, कटड़ा में 34.5 और भद्रवाह में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 32.4, पहलगाम में 27.0 और गुलमर्ग में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 28.6 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story