जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में मौसम खुला लेकिन ठिठुरन जारी, सर्द हवाओं के साथ फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Renuka Sahu
28 Jan 2022 2:30 AM GMT
जम्मू-कश्मीर में मौसम खुला लेकिन ठिठुरन जारी, सर्द हवाओं के साथ फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच ठिठुरन जारी है। धूप हटने के बाद सर्दी का अहसास हो रहा है। पि

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच ठिठुरन जारी है। धूप हटने के बाद सर्दी का अहसास हो रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 और 31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेश के सभी जिलों में वीरवार को मौसम खुला रहा। मैदानी इलाकों में खिली धूप का लोगों ने मजा लिया। कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर चला गया है, लेकिन जम्मू संभाग में गिरावट जारी है। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के साथ दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 17.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, बटोत में माइनस 0.9, कटड़ा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, पहलगाम में माइनस 10.9 और गुलमर्ग में माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड के बीच दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
लेह में दिन का तापमान माइनस 2.4 और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 1.1 और रात का माइनस 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story