- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Vaishno Devi यात्रा...
जम्मू और कश्मीर
Vaishno Devi यात्रा बाधित, भारी बारिश से अर्धकुंवारी मार्ग पर लैंडस्लाइड; देखें Video
Tara Tandi
24 Jun 2025 2:06 PM IST

x
Jammu जम्मू: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। बता दें कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी मार्ग पर भूस्खलन हो गया है, जिस वजह से इस मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से लिया निर्णय
भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पुराने रास्ते से यात्रा कराने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रा को पूरी तरह नहीं रोका गया है, बल्कि श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है ताकि कोई असुविधा न हो।
Visuals of the landslide at Vaishno Devi ji owing to rains. #landslide #Jammu pic.twitter.com/tyM42jMfIV
— Sidharth Shukla (@sidhshuk) June 24, 2025
बैटरी कार सेवा भी अस्थाई रूप से बंद
भूस्खलन के कारण बैटरी कार सेवा को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। यह सेवा विशेष रूप से वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए होती है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होते ही यह सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।
प्रशासन कर रहा रास्ते की सफाई
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि भूस्खलन के कारण रास्ते पर काफी मलबा और पत्थर जमा हो गए हैं, जिन्हें हटाने का कार्य तेजी से जारी है। जल्द ही रास्ता फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं से की गई अपील
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। यात्रा पूरी तरह चालू है और श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
TagsVaishno Devi यात्रा बाधितभारी बारिशअर्धकुंवारी मार्ग लैंडस्लाइडदेखें VideoVaishno Devi Yatra disruptedheavy rainArdhkunwari road landslidesee videoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





