- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Vaishno Devi...
जम्मू और कश्मीर
Vaishno Devi Landslide: माता वैष्णो देवी में पहाड़ बना मौत का साया,परिवार में -सन्नाटा
Sarita
29 Aug 2025 12:14 PM IST

x
Vaishno Devi Landslide: समस्तीपुर के झाहुरी गाँव के एक परिवार की माता वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा उस समय अचानक मातम में बदल गई जब जम्मू-कश्मीर के कटरा में अर्धकुमारी के पास भारी बारिश और बादल फटने से भूस्खलन हो गया। पहाड़ से अचानक मलबा और भारी पत्थर गिरे और कई श्रद्धालु उसमें फंस गए। मंदिर की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं की खुशियाँ गम में बदल गईं।
करीब 15-16 सदस्यों वाला यह परिवार 24 अगस्त को मनोहर राय के नेतृत्व में वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकला था। सभी का सपना था कि वे श्रद्धापूर्वक माता के दरबार पहुँचें, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा उनके सामने आ गया।
भूस्खलन के समय परिवार के सदस्य अर्धकुमारी के पास मौजूद थे। अचानक मलबा और पत्थर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मनोहर और उनकी पत्नी तो बच गए, लेकिन उनकी छोटी बेटी तानिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका बेटा ध्रुव पटेल गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस दुखद घटना में झाहुरी गाँव के इस परिवार के कुल छह सदस्यों की जान चली गई है। कई लोग अभी भी अस्पताल में हैं और कुछ लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और बचाव दल उनकी तलाश में जुटे हैं। गाँव में मातम पसरा है, जहाँ खुशी-खुशी यात्रा की तैयारी कर रहे परिवार के घर अब वीरान पड़े हैं।
TagsVaishno DeviLandslideमाता वैष्णो देवीपहाड़मौत सायापरिवार में -सन्नाटा जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





