- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Vaishno Devi:दरबार से...

x
Vaishno Devi: त्योहारों का मौसम चल है और ऐसे में कुछ त्यौहार ऐसे हैं, जिनको लेकर बहुत असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। यदि आप भी इस कश्मकश में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास होने वाला है।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा ने वर्ष 2025 के लिए दीपावली महापर्व से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दरबार से लिए गए अहम निर्णय के अनुसार, इस वर्ष दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्तूबर 2025, मंगलवार को ही मनाया जाएगा। इस घोषणा से श्रद्धालुओं के बीच तिथियों को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है।
श्राइन बोर्ड ने पर्वों की पूरी श्रृंखला जारी की है, जो इस प्रकार है-
19 अक्तूबर, रविवार- पर्वों की शुरुआत धनतेरस के साथ होगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा और खरीदारी का विशेष महत्व होता है।
20 अक्तूबर, सोमवार- इस दिन नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती मनाई जाएगी। यह दिन छोटी दीपावली के रूप में भी जाना जाता है।
21 अक्तूबर, मंगलवार- यह दिन दीपावली का महापर्व है, जब महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। वैष्णो देवी दरबार में इस दिन विशेष दीपक सज्जा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
22 अक्तूबर, बुधवार- इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा।
23 अक्तूबर, गुरुवार- पर्वों का समापन भैया दूज यम द्वितीया के साथ होगा, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।
TagsVaishno Deviदरबारखबर Vaishno Devicourtnews जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





