जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, मौसम विभाग ने दी कल भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Renuka Sahu
5 March 2022 4:06 AM GMT
जम्मू-कश्मीर मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, मौसम विभाग ने दी कल भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
x

फाइल फोटो 

जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित कश्मीर के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार रात से सुबह तक हल्की बर्फबारी हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित कश्मीर के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार रात से सुबह तक हल्की बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने से दिन में तपिश का अहसास हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 6 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित हवाई सेवा प्रभावित हो सकती है। 7 मार्च को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शनिवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
श्रीनगर में दिन का तापमान 15.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.0 और गुलमर्ग में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिलने से तपिश बढ़ी है। यहां दिन का तापमान 24.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.6, बटोत में 3.9, कटड़ा में 11.2, भद्रवाह में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 और कारगिल में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story