जम्मू और कश्मीर

पुलवामा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सीआरपीएफ कैंप में बिताएंगे रात

jantaserishta.com
25 Oct 2021 1:11 PM GMT
पुलवामा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सीआरपीएफ कैंप में बिताएंगे रात
x

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू कश्मीर दौरे के आखिरी दिन पुलवामा पहुंचे। यहां वे सीआरपीएफ कैंप में रात बिताएंगे। हमले वाले जगह पर भी अमित शाह दौरा कर सकते हैं। इससे पहले गृह मंत्री ने श्रीनगर में घाटी के लोगों को संबोधित किया था। अपने संबोधन से पहले शाह ने बुलेट प्रूफ शील्ड ग्लास हटवा दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा सरकार के मद्देनजर बेहद अहम है, इसलिए भी क्योंकि बीते कुछ दिनों से घाटी में हो रहे आतंकी हमलों से लोगों में डर का माहौल है। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री लगातार ऐसी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों के मन से डर निकले। इसी के मद्देनजर अमित शाह आज घाटी दौरे के तीसरे दिन पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप में रात बिताएंगे। वे यहां जवानों से मुलाकात करेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। इसके अलावा ये भी जानकारी मिल रही है कि शाह हमले वाले जगह का भी दौरा कर सकते हैं।

इससे पहले आज सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया था। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मंच से बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड हटवाई। इसके बाद संबोधन में लोगों से कहा था कि वे कश्मीर के लोगों से खुलकर बात करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने बुलेट प्रूफ शील्ड हटवाई। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य स्तर पर चल रही राजनीति पर भी निशाना साधा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पाकिस्तान से नहीं कश्मीर के लोगों से बात करेंगे। बता दें कि फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि भारत सरकार को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। अमित शाह ने इससे पहले दूसरे दिन भारत पाकिस्तान सीमा के आखिरी पोस्ट में जाकर लोगों से मुलाकात की थी। स्थानीय लोगों को अपना मोबाइल नंबर दिया था। कुल मिलाकर सरकार की तरफ से ये बताने की कोशिश की जा रही है कि केंद्र सरकार कश्मीर की आवाम के साथ है। इसके अलावा अमित शाह अपने दौरे से आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहते हैं।

Next Story