जम्मू और कश्मीर

जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी, कई जिलों में छाया रहा कोहरा

Kunti Dhruw
31 Jan 2022 7:29 AM GMT
जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी, कई जिलों में छाया रहा कोहरा
x
जम्मू कश्मीर के कई जिलो में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

जम्मू कश्मीर के कई जिलो में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी की संभावना भी मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।

मौसम खुलने की वजह से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ गई है। ऐसे में रात को ठंड बढ़ गई है और दोपहर के समय लोगों को धूप खिलने से राहत मिल रही है। जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। बनिहाल में तो न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी को प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाको में बारिश होने की संभावना है। एक फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। दो फरवरी को मौसम फिर से करवट बदलेगा और कई स्थानो पर बारिश या बर्फबारी होगी। तीन फरवरी को कई स्थानों पर भारी बर्फबारी या बारिश हो सकती है।
Next Story