जम्मू और कश्मीर

जम्मू में चढ़ते पारे ने छुड़ाया लोगो का पसीना, पारा 40 डिग्री हुआ पार, कश्मीर में भी तपिश का एहसास

Renuka Sahu
9 April 2022 2:38 AM GMT
जम्मू में चढ़ते पारे ने छुड़ाया लोगो का पसीना, पारा 40 डिग्री हुआ पार, कश्मीर में भी तपिश का एहसास
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर में लगातार चढ़ते पारे से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू-कश्मीर में लगातार चढ़ते पारे से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अप्रैल माह में तापमान में लगातार उछाल नए रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है। जम्मू में दिन का पारा चालीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। कश्मीर घाटी में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। वहां 42 साल बाद मार्च सबसे गर्म रहा है।

कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री ऊपर
प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास बढ़ता गया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री
जम्मू में शुक्रवार दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री से चढ़कर 28.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीमाता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री चढ़कर 35.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 9.1 डिग्री चढ़कर 29.6 पहुंचा
संभाग के बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 9.1 डिग्री चढ़कर 29.6, बटोत में सामान्य से 9.2 डिग्री चढ़कर 29.3 और भद्रवाह में सामान्य से 10.2 डिग्री चढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 10.1 डिग्री चढ़कर 28.6 पहुंचा।
लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री
पहलगाम में सामान्य से 9.3 डिग्री चढ़कर 24.5 और गुलमर्ग में सामान्य से 10.5 डिग्री चढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.8 और कारगिल में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में 42 साल बाद मार्च सबसे गर्म रहा
कश्मीर घाटी में गर्मी नए रिकार्ड बना रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार इस बार मार्च का महीना बीते 42 वर्ष में सबसे गर्म रहा। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है।
इस बार 21.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई
विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार करीब 40 वर्षों के रिकार्ड को देखें तो मार्च में कश्मीर में औसतन 118 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार 21.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। जिससे कश्मीर में पिछले 42 वर्ष बाद मार्च में इतनी गर्मी महसूस की गई है।
Next Story