जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के छात्रों को लेकर एयरबेस पर उतरा विमान, पीएम मोदी की तारीफ की

Kunti Dhruw
5 March 2022 12:55 PM GMT
जम्मू-कश्मीर के छात्रों को लेकर एयरबेस पर उतरा विमान, पीएम मोदी की तारीफ की
x
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर छात्र-छात्राओं का एक समूह शनिवार सुबह गाजियाबाद हिंडन एयर बेस पर उतरा।

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर छात्र-छात्राओं का एक समूह शनिवार सुबह गाजियाबाद हिंडन एयर बेस पर उतरा। इस दौरान सभी ने पीएम मोदी की तारीफ की। भारतीय नागरिकों की वापसी की जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने एक ट्वीट किया।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुल 148 विद्यार्थी यूक्रेन में थे। ऑपरेशन गंगा के तहत छात्रा-छात्राओं को स्वदेश लाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर दिल्ली में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों के रहने और खाने-पीने का प्रबंध जेके हाउस में किया गया है। सरकार की ओर से इन्हें अपने घर तक लौटने के लिए हवाई टिकट भी मुहैया कराए जा रहे हैं।
जम्मू जिले में यूक्रेन से लौटे विद्यार्थी परिवार से मिलकर खुश हैं, तो वहीं अपने अन्य साथियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं। उनका कहना है कि अभी बड़ी संख्या में विद्यार्थी यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। वह मदद का इंतजार कर रहे हैं। वहां युद्ध वाले इलाकों में हालात काफी खराब हैं।

तोप शेरखानिया निवासी साहिब शर्मा तीन मार्च को यूक्रेन से जम्मू लौटे हैं। वह माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद पाने के लिए परिवार के साथ शुक्रवार को कटड़ा गए। साहिब ने बताया कि वह उजरोड बार्डर पर एक संस्थान में एमबीबीएस दूसरे वर्ष के छात्र हैं। हालात खराब होने पर यूक्रेन से 27 फरवरी को निकलकर हंगरी पहुंच गए थे। वहां एक दिन रुकने के बाद जम्मू पहुंचे।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यूक्रेन में जल्द हालात सामान्य हो जाएंगे। पिता संजीव कुमार और माता ज्योति बाला ने कहा कि युद्ध से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है। दोनों देशों को वार्ता करके उचित हल निकालना चाहिए। हमें खुशी है कि हमारा बेटा सकुशल लौट आया है। उम्मीद करते हैं कि बाकी सभी विद्यार्थी भी सकुशल वापस आएंगे।


Next Story