- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- परिसीमन आयोग का बड़ा...

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के परिसीमन की सिफारिश पर विपक्षी दलों के हर आरोप का जवाब आयोग ने दिया है। जम्मू की सीटें बढ़ाने, पंडितों को नामित सदस्य के तौर पर प्रतिनिधित्व देने और जनजाति आरक्षण को लेकर परिसीमन आयोग ने अपनी राय जाहिर की है। परिसीमन आयोग ने जम्मू की सीटें बढ़ाए जाने को लेकर कहा कि हमने पूरे जम्मू-कश्मीर को एक ही क्षेत्र मानते हुए यह प्रक्रिया पूरी की है। आयोग के सदस्यों ने कहा कि हमने दोनों को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश नहीं माना है बल्कि दोनों को एक ही इकाई के तौर पर देखते हुए काम किया है। यही नहीं विधानसभाओं के परिसीमन को लेकर कनेक्टिविटी का ध्यान भी रखा गया है कि कौन सा क्षेत्र कहां पड़ता है और किससे नजदीकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





