- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Srinagar: भारतीय सेना...
जम्मू और कश्मीर
Srinagar: भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमान नष्ट
Sarita
10 May 2025 9:18 AM IST

x
Srinagar: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव अब और अधिक गंभीर मोड़ लेता जा रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए बड़ा हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी खतरों को नाकाम कर दिया। अब शनिवार को जम्मू-कश्मीर में एक और बड़ी कार्रवाई के तहत भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर के पास पाकिस्तान के दो फाइटर जेट को मार गिराया है।
श्रीनगर के आसमान में शनिवार सुबह युद्ध जैसे हालात बन गए जब पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सेना ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को एक्टिव किया और जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी फाइटर जेट को निशाना बनाकर गिरा दिया।
अब तक की जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में किसी प्रकार की क्षति की कोई खबर नहीं है। सेना के अनुसार, पाकिस्तान की एयर रेड को पूरी तरह विफल किया गया है। दोनों गिरे हुए विमानों के मलबे की तलाश का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
इस बीच, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जम्मू सीमा के पास मौजूद पाकिस्तानी चौकियों और आतंकियों के लॉन्च पैड को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं लॉन्च पैड से ड्रोन हमलों की योजना बनाई जा रही थी। भारतीय सेना ने पठानकोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया है। वहीं, हरियाणा के सिरसा में पाकिस्तान से दागी गई मिसाइल को भी सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।
भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी उकसावे का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालिया घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि भारत किसी भी सुरक्षा खतरे को हल्के में नहीं लेता और हर कदम पर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
TagsSrinagarभारतीय सेनाकामयाबीपाकिस्तानविमाननष्टSrinagarIndian ArmysuccessPakistanplanedestroyedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





