- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Srinagar:होटलों-गेस्ट...

x
Srinagar: पुलवामा हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर श्रीनगर शहर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की संयुक्त टीमों ने शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सबसे ज्यादा जांच-पड़ताल लाल चौंक और उसके आसपास के क्षेत्रों में की गई। इस दौरान आने-जाने वाली गाड़ियों की सख्ती से चेकिंग की गई। पैदल चलने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान भी जांची गई।
सुरक्षा बलों ने शहर के कई होटलों, गेस्ट हाउसों और दुकानों की भी तलाशी ली। कमरों और रिकॉर्ड की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अधिकारियों का कहना है कि बरसी के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी तत्व बरसी के दिन माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
TagsSrinagarहोटलों-गेस्ट हाउसोंछापेSrinagar: Hotels and guest houses raided. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





