जम्मू और कश्मीर

जवानों ने बर्फ के समक्ष किया योग

Rounak Dey
21 Jun 2023 1:33 PM GMT
जवानों ने बर्फ के समक्ष किया योग
x
पुंछ | जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर देश की सुरक्षा में तैनात सेना की पुंछ ब्रिगेड के जवानों और अधिकारियों ने योग दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रमों में भाग लिया। पुंछ ब्रिगेड की तरफ से योग दिवस का मुख्य आयोजन सेना के प्रीतम पैविलियन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।
भारत नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा के करीब भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जवानों एवं अधिकारियों ने एक साथ मिलकर योगाभ्यास करते हुए योग की विभिन्न क्रियाएं करते हुए करो योग-रहो निरोग का संदेश दिया। योग दिवस में भाग लेने वाले सेना के जवानों का कहना था कि हम यहां नियंत्रण रेखा पर विकट परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं।
ऐसे में कई बार मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे दूर करने के लिए योग हमें काफी मदद करता है। योग के बल पर ही हम यहां हर परिस्थिति में अपने आप को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखते हैं।
इसी की बदौलत देश की रक्षा में हम पूरी निष्ठा और लगन से काम कर पा रहे हैं । हमारा पूरे देशवासियों से आग्रह है कि वह भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि वह भी हर परिस्थिति में अपने आप को स्वस्थ एवं में लोग रख सके।
Next Story