जम्मू और कश्मीर

जम्मू संभाग में भीषण गर्मी, घाटी में सूने पड़े हैं बाजार, अभी नहीं राहत के आसार

Sarita
8 Jun 2022 10:49 AM IST
Scorching heat in Jammu division, markets are deserted in the valley, no relief yet
x

फाइल फोटो 

जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू में दिन का तापमान लगातार 43 डिग्री तक चल रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू में दिन का तापमान लगातार 43 डिग्री तक चल रहा है। दिन के साथ रात भी तपने लगी है। कश्मीर में भी पारे में उछाल के साथ कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। तपिश से बचने के लिए पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू में 11 जून तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
जम्मू में मंगलवार सुबह से ही प्रचंड गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। दस बजे से ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवा का सिलसिला शुरू हुआ, जो सूर्यास्त तक जारी रहा। भीषण गर्मी से इंसानों के साथ जीवजंतु बेहाल हैं।
आउटडोर गतिविधियां प्रभावित हैं। बाजारों से दिन के समय खरीदारों की भीड़ गायब है। गरमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई जगह सड़कों पर तारकोल पिघल रही है।
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 43.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के ठंडे रहने वाले इलाकों में तपिश बढ़ी है। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 32.4, बटोत में सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 32.9, कटड़ा में सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 40.4 और भद्रवाह में सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 31.3, पहलगाम में 24.7 और गुलमर्ग में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 22.6 और कारगिल में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story