- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Samba: आर्मी कैंप के...

x
Samba: जिले के बड़ी-ब्राहमणा सैन्य शिविर में शनिवार को तब हड़कंम मच गया जब शिविर के अंदर ड्रोन मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सैन्य शिविर के अंदर एक छोटा ड्रोन लावारिस हालत में मिला। अधिकारियों के अनुसार इसके बारे में संदेह है कि इस छोटे ड्रोन का इस्तेमाल शादी की फोटोग्राफी के लिए किया जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ सैन्यकर्मियों ने बाड़ी ब्राह्मणा छावनी स्थित शिविर के अंदर आपूर्ति डिपो के पास एक ड्रोन पड़ा देखा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ड्रोन का इस्तेमाल पास में ही एक विवाह समारोह के लिए किया गया और शिविर के अंदर उतरने से पहले ही यह नियंत्रण खो बैठा होगा। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को जांच के लिए स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।
TagsSambaआर्मी कैंपड्रोनहड़कंपSa जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचारmbaarmy campdronepanic
Next Story





