- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Rajouri : जंगली जानवर...

x
Rajouri राजौरी : राजौरी जिले के दूरदराज क्षेत्र थन्नामंडी में गुरुवार देर शाम तेंदुए के हमले में एक 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पंचायत दोदासन बाला वार्ड नंबर-2, गुरिया में उस समय हुई जब अचानक तेंदुए ने किशोर पर हमला कर दिया।
घायल किशोर की पहचान मोहम्मद सज्जाद पुत्र मोहम्मद फरीद के रूप में हुई है। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), थन्नामंडी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
TagsRajouriजंगली जानवरखौफAlertRajouriwild animalfearAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





