- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Rajouri : बाइक सवार के...
Rajouri राजौरी: राजौरी जिले के अल्फा गेट इलाके में शुक्रवार देर शाम लोड कैरियर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार लोड कैरियर रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 11ई-3199 और बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 11एच-7183 की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद अशरफ पुत्र नजीर हुसैन निवासी राजपुरा जनजाति गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
TagsRajouriबाइक सवारहादसाbike rideraccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





