जम्मू और कश्मीर

गर्म हवा से जनता बेहाल, जम्मू में पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा

Sarita
5 Jun 2022 12:04 PM IST
Public suffering due to hot air, mercury crossed 42 degrees in Jammu
x

फाइल फोटो 

शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से शनिवार भी कोई राहत नहीं मिली। जून के आगे बढ़ने के साथ जम्मू में पारा भी नए रिकार्ड की ओर है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से शनिवार भी कोई राहत नहीं मिली। जून के आगे बढ़ने के साथ जम्मू में पारा भी नए रिकार्ड की ओर है। इससे दिन के साथ रात भी तपने लगी है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। भीषण गर्मी के बीच जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कश्मीर के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन जम्मू संभाग में मौसम साफ रहेगा।
जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम से हुई। इससे सुबह से ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवा ने अपना असर दिखाया। भीषण गर्मी के चलते दिन के समय बाजार से खरीदारों की भीड़ कम हुई है। वहीं इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान हैं। आउटडोर के साथ इंडोर गतिविधियां भी प्रभावित हैं।
जम्मू में दिन के साथ रात में तपिश बढ़ी है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चढ़कर 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.2, बटोत में 31.3, कटड़ा में 39.6 और भद्रवाह में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर के कई जिलों में भी दिन का तापमान तीस डिग्री के पास पहुंच गया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 24.3 और गुलमर्ग में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 20.2 और कारगिल में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story