- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Poonch: दर्दनाक हादसा,...

x
Poonch पुंछ : रविवार शाम को जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पुंछ मंडी मार्ग पर स्थित गांव चंडक में हुए भयानक हादसे में जेसीबी ऑपरेट की दर्द्नाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा रविवार शाम को उस समय पेश आया जब जेसीबी ऑपरेटर ताहिर अहमद पुत्र मोहम्मद मुश्ताक निवासी साव्जियां अपनी जेसीबी मशीन के साथ सड़क कटाई के कार्य को अंजाम दे रहा था कि अचानक वाहन हादसे का शिकार होकर काफी ऊंचाई से नीचे जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया|
वहीं हादसे के बाद आस-पास के लोग एवं व्यक्ति के सहयोगी मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार हेतु पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में पुंछ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी जबकि औपचारिकताओं के बाद शव को अंतिम क्रियाओं हेतु परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
TagsPoonch:हादसाजेसीबीऑपरेटरमौतPoonch: AccidentJCB operatordeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





