जम्मू और कश्मीर

Poonch: 2 वाहनों की जोरदार टक्कर, 2 लोग घायल

Sarita
12 Feb 2026 12:20 PM IST
Poonch: 2 वाहनों की  जोरदार टक्कर,   2 लोग   घायल
x
Poonch पूंछ : आज स्पोर्ट्स स्टेडियम पूंछ के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि 2 मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर से यह हादसा हुआ है, जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। ये जब दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पूंछ पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
Next Story