- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Poonch : पाकिस्तानी...
जम्मू और कश्मीर
Poonch : पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, भारतीय सेना ने की Firing
Sarita
27 Feb 2026 10:47 AM IST

x
Poonch पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में एक पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की खबर सामने आई है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
सूत्रों ने बताया कि ड्रोन भारतीय सीमा में कुछ समय तक मंडराता रहा, जिसके बाद सेना ने एहतियातन गोलीबारी की। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
TagsPoonchपाकिस्तानी ड्रोनFiring PoonchPakistani dronefiring जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





