जम्मू और कश्मीर

PHOTO OF DESTRUCTION: जम्मू के डोडा जिले के ठाठरी में बादल फटने की घटना, मलबे में कई वाहन और घर दबे

Gulabi Jagat
9 July 2022 10:22 AM IST
PHOTO OF DESTRUCTION: जम्मू के डोडा जिले के ठाठरी में बादल फटने की घटना, मलबे में कई वाहन और घर दबे
x
बादल फटने की घटना
अमरनाथ गुफा में बादल फटने के बाद आई तबाही के बाद अब जम्मू के डोडा जिले में बादल फटने से कई वाहन और घर दबे होने की खबर मिली है। जम्मू के डोडा जिले के ठाठरी में बादल फटने की घटना सामने आई है, हालांकि इसमें किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बादल फटने से मलबे में कई वाहन और घर दबे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई अब तक 16 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 40 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, मौके पर आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें डटी है।
hindi news, janta se rishta hindi news, janta se rishta news, janta se risha,हिंदी समाचार, जनता से रिश्ता हिंदी समाचार, जनता से रिश्ता समाचार, जनता से रिश्ता,
Next Story