जम्मू और कश्मीर

Pahalgam terror attack: हरियाणा के नौसेना अधिकारी व कानपुर के शुभम द्विवेदी की आतंकी हमले में हुई मौत

Admindelhi1
23 April 2025 3:32 PM IST
Pahalgam terror attack: हरियाणा के नौसेना अधिकारी व कानपुर के शुभम द्विवेदी की आतंकी हमले में हुई मौत
x
आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के नाम सार्वजनिक किए गए

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं।इसमें हरियाणा के 26 वर्षीय विनय नरवाल का भी नाम है। विनय नरवाल नौसेना में अधिकारी थे। वो कोच्चि में तैनात लेफ्टिनेंट के पद थे तैनात। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। नरवाल पत्नी संग पहलगाम घूमने गए थे। विनय करनाल के रहने वाले थे। उनका एक मई को जन्मदिन भी था।

कानपुर के शुभम द्विवेदी का पूछा धर्म, फिर माथे में मारी गोली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के हिल स्टेशन पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया।् उनसे नाम और धर्म पूछा गया।् इस जघन्य हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी मौत हुई है।् आतंकियों ने उन्हें उनकी पत्नी के सामने गोली मारी। उनकी हत्या से पहले आतंकियों ने शुभम से उनका धर्म पूछा, उनसे कलमा पढऩे को कहा, आतंकियों ने उनके सिर पर गोली मारी, जिस वक्त हादसा हुआ तब शुभम और उनकी पत्नी घुड़सवारी कर रहे थे। लगभग सवा दो बजे के करीब दो से तीन आतंकवादी सेना की वर्दी में आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। जिससे वहां पर आफरातफरी का माहौल हो गया, इसी बीच एक गोली शुभम के माथे पर लगी और वह मैदान पर गिर गए। जबकि, उनकी पत्नी बेहोश हो गई।

शुभम की मौत के बाद घर पर पसरा मातम: शुभम की मौत की खबर से कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर चंदन चक्की स्थित उनके घर में मातम पसरा है।् परिजन और उनके रिश्तेदार घर में जमा हैं। उन्हें शुभम के शव का इंतजार है। शुभम के चचेरे भाई सौरभ ने सरकार से जल्द से जल्द शव को उन्हें सौंपने की मांग की है। शुभम की शादी दो महीने पहले हुई थी और वह अपने परिजनों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। घटना के दिन क्या हुआ और उन्हें कैसे इसकी जानकारी हुई, उसके बारे में सौरभ ने जानकारी दी।

Next Story