- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Pahalgam Attack: हमले...
जम्मू और कश्मीर
Pahalgam Attack: हमले के बाद कार्रवाई, घाटी से 1500 से ज्यादा लोग हिरासत में
Sarita
24 April 2025 9:06 AM IST

x
Pahalgam Attack:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों ने घाटी से 1500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें वे लोग शामिल हैं जो ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) हैं या आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
ओवर ग्राउंड वर्कर वे लोग होते हैं जो हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों को रसद, नकदी, आश्रय, सूचना और दूसरी बुनियादी मदद मुहैया कराते हैं। ये लोग आमतौर पर हथियार नहीं उठाते, लेकिन आतंकी गतिविधियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देते हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस उनकी भूमिका और गतिविधियों पर बढ़ गया है।
इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर नई गाइडलाइन तैयार की जा रही हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और धार्मिक, राजनीतिक और सार्वजनिक आयोजनों पर खास नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक के खिलाफ यह लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
TagsPahalgamAttackहमलेकार्रवाई150हिरासतPahalgamActionDetentionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





