जम्मू और कश्मीर

कॉलेज के बाहर परिवार ने रंगभेद का लगाया आरोप, इलाज करने से कर दिया मना

jantaserishta.com
10 May 2022 10:20 PM IST
कॉलेज के बाहर परिवार ने रंगभेद का लगाया आरोप, इलाज करने से कर दिया मना
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के बाहर मंगलवार को एक परिवार ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि उनके मरीज को काला रंग बता कर इलाज करने से मना कर दिया गया। परिवार के लोग नगरोटा से मरीज को लेकर जीएमसी में इलाज के लिए पहुंचे हैं।

परिजनों ने मरीज के साथ अस्पताल के बाहर अपना कड़ा रोष जताया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के दोषी अधिकारियों को निष्कासित किए जाने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पहले उन्हें बताया गया कि उनके मरीज को हार्ट अटैक आया है और फिर उनसे दस हजार रुपये भी लिए गए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उनका रंग काला है और उन्हे इलाज नहीं मिलेगा। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने परिवार से बातचीत कर रही है और उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story