- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- बैकडोर नियुक्तियों के...
बैकडोर नियुक्तियों के आरोपों पर Omar Abdullah का पलटवार, बोले—“सबूत दो, वरना आरोप बेबुनि

Jammu and Kashmir: श्रीनगर में अशूरा कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने अपनी सरकार पर लगे बैकडोर नियुक्तियों के आरोपों को सख्ती से खारिज कर दिया।उन्होंने कहा कि यह स्थिति “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” जैसी है और आरोप लगाने वालों के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। मुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि अगर किसी के पास उनकी सरकार में किसी अवैध नियुक्ति का प्रमाण है तो वह सामने लाया जाए, सरकार हर आरोप का जवाब देने को तैयार है।
Jammu and Kashmir Peoples Democratic Party की नेता महबूबा मुफ्ती द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान भी कई विवादित नियुक्तियां हुई थीं। ओमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और जल्द ही सरकार इस पर विस्तृत जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी अदालत के आदेशों के बाद कुछ नियुक्तियों को हटाया गया था, जिससे यह साफ होता है कि मामले में पहले से विवाद रहे हैं।





