जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये

Tara Tandi
7 April 2024 4:03 PM IST
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि सुबह करीब 2:47 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 आंकी गयी। इससे पहले शनिवार को भी जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। पिछले एक हफ्ते से इस केन्द्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
Next Story