जम्मू और कश्मीर

प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या

Rani Sahu
12 Aug 2022 4:09 PM IST
प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या
x
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिला में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिला में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के सदुनारा अजस में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को एक अज्ञात आतंकवादी ने बिहार में मधेपुरा के बेसरह निवासी 19 वर्षीय अमरेज को करीब से गोली मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "घायल अवस्था में अमरेज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।" यह घटना रात करीब एक बजे की है।
Next Story