जम्मू और कश्मीर

मौसम विभाग की चेतावनी, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

Sarita
14 July 2022 7:19 AM IST
Meteorological Departments warning, heavy rain likely in next 24 hours in Jammu and Kashmir
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम की सूरत में कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले जल स्थलों से दूर रहने को कहा गया है।

बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर को अचानक काली घटाएं छाने के साथ बारिश हो गई। इस बीच करीब 2 घंटे तक थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद बारिश होती रही।
शाम तक बादल छाए रहे। जम्मू में 4.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 32.3 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य हिस्सों में बनिहाल में दिन का तापमान 26.2, बटोत में 26.8, कटड़ा में 28.0, भद्रवाह में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक गिर गया है। कश्मीर में भी कई हिस्सों में बारिश से दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है। इससे अधिकांश हिस्सों में मौसम ठंडा बना हुआ है।
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर 25.8, पहलगाम में 20.6 और गुलमर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 27.4 और कारगिल में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story