- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Mata Vaishno Devi :...
जम्मू और कश्मीर
Mata Vaishno Devi : यात्रा पर मंडरा रहा आतंकवाद का साया, श्रद्धालुओं में भय का माहौल
Sarita
1 May 2025 6:33 AM IST

x
Mata Vaishno Devi : 22-4-2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। जहां प्रतिदिन 30000 से 35000 के बीच श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या घटकर 12000 से 15000 के बीच रह गई है। आपको बता दें कि आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वैष्णो देवी यात्रा में और गिरावट आ सकती है।
दूसरी ओर भवन मार्ग पर काम करने वाले करीब 30% से 40% मजदूर अपने घर लौट चुके हैं। जैसे-जैसे यात्रा की स्थिति खराब हो रही है, इन मजदूरों का अपने घरों की ओर प्रस्थान जारी है।
मजदूरों के लौटने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक ओर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ रही है, वहीं कटरा के बाजार और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की कमी के कारण चहल-पहल कम हो गई है, वहीं दूसरी ओर कई श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है और एडवांस बुकिंग रद्द करने का सिलसिला जारी है। हालांकि प्रशासन ने यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और लोगों की सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है,इसके बावजूद श्रद्धालु डरे हुए हैं और यहां आने से कतराने लगे हैं।
TagsMata Vaishno Deviयात्राआतंकवादसायाश्रद्धालुओंभयMata Vaishno DeviYatraterrorismshadowdevoteesfearजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





