- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Mata Vaishno Devi:...
जम्मू और कश्मीर
Mata Vaishno Devi: अवैध गतिविधियों पर पुलिस सतर्क, 1 गिरफ्तार
Sarita
2 Jun 2025 10:35 AM IST

x
Mata Vaishno Devi: श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी कड़ी में जिला पुलिस रियासी ने पुलिस चौकी बाणगंगा के अधिकार क्षेत्र में स्नान घाट-2 के पास नियमित जांच व गश्त के दौरान एक अनाधिकृत पोर्टर ऑपरेटर को पकड़ा है। यह अवैध पोर्टर ऑपरेटर अपनी पहचान संबंधी कोई सही दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके चलते पुलिस ने उसे शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि जब पुलिस माता वैष्णो देवी ट्रेक रूट पर गश्त कर रही थी तो उन्हें एक व्यक्ति पर शक हुआ और उसे रोककर पूछताछ की। पोर्टर समीर प्वाइंट से बाणगंगा की तरफ बग्गी लेकर आ रहा था। व्यक्ति ने अपनी पहचान होशियार सिंह पुत्र सुनक सिंह निवासी मीर, तहसील पंचैरी, जिला उधमपुर के रूप में बताई।
जब पुलिस ने उससे पोर्टर के तौर पर काम करने के लिए अधिकृत पंजीकृत सेवा कार्ड दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस स्टेशन कटरा में एफआईआर संख्या 158/2025 यू/एस 223 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
TagsMata Vaishno Deviपुलिससतर्क1 गिरफ्तारMata Vaishno DeviPolicealert1 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





