- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Mata Vaishno Devi:...
जम्मू और कश्मीर
Mata Vaishno Devi: दर्शन करना हुआ मुश्किल, भक्तों को हो रही इन परेशानियों का सामना
Sarita
28 Jun 2025 8:49 AM IST

x
Mata Vaishno Devi: इलाके में लगातार हो रही बारिश ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। श्रद्धालुओं को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर को इलाके में हुई भारी बारिश के कारण हिमकोटि मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण मिट्टी और पत्थर मलबे के रूप में सड़क के बीचोंबीच आ गए, जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।
प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इससे पहले गुरुवार को भी इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था, जिसे हटाकर शुक्रवार सुबह मार्ग को फिर से खोल दिया गया था। लेकिन दोपहर बाद फिर से बारिश के कारण फिर से भूस्खलन हुआ और हिमकोटि मार्ग बंद हो गया। अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को पुराने पारंपरिक मार्ग से ही जाने दिया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
TagsMata Vaishno Deviदर्शनमुश्किलMata Vaishno DeviDarshandifficult जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





