जम्मू और कश्मीर

कुलगाम में घिरा CRPF पर हमले का मास्टरमाइंड, सेना ने वीडियो कॉल कर दिया आखिरी मौका

jantaserishta.com
18 Nov 2026 8:09 AM IST
कुलगाम में घिरा CRPF पर हमले का मास्टरमाइंड, सेना ने वीडियो कॉल कर दिया आखिरी मौका
x
देखें वीडियो.
कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ फट को सरेंडर करने को कहा है, हालांकि लतीफ भट सरेंडर करता नजर नहीं आ रहा. लतीफ भट से वीडियो कॉल पर बात की गई और हथियार डालने के लिए कहा गया है.
9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने उसे आखिरी लाइफलाइन देते हुए कह दिया है कि अगर वह आत्मसमर्पण कर देगा तो उसकी जान बख्श दी जाएगी. हालांकि लतीफ भट ने आत्मसमर्पण करने से साफ मना कर दिया है. उसने मना करते हुए कहा, 'अल्लाह के सिवा मेरे साथ कोई नहीं है.'
लतीफ भट के पास यह आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका है. दरअसल, इस तरह के ऑपरेशनों में एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया अपनाई जाती है. जब आरोपी सरेंडर करने से बार-बार मना करता है तो ऑपरेशन शुरू किया जाता है और गोलियों का जवाब गोलियों से दिया जाता है.
लतीफ भट कुलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. इस मामले की जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया है कि इस हमले को अंजाम देने से पहले आतंकवादी उमर निसार डार ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर कई इलाकों की रेकी की थी.
इन दोनों की ये साजिश वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई थी. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को उमर निसार डार और लश्कर कमांडर लतीफ भट ने कुलगाम के कई इलाकों का दौरा किया था.
दोनों ने मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसे इलाकों में घूमकर सुरक्षा बलों पर हमले के लिए ठिकानों की पहचान की थी. इसके अगले दिन यानी 11 नवंबर को दोनों ने मिलकर अखरान में CRPF के एक नाके पर अचानक हमला बोल दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story