जम्मू और कश्मीर

Maa Vaishno Devi: दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंद हुई ये सेवा

Sarita
20 Jun 2025 12:12 PM IST
Maa Vaishno Devi: दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंद हुई ये सेवा
x
Maa Vaishno Devi: वैष्णो देवी क्षेत्र में बारिश ने दस्तक दे दी है। त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर कोहरा छाया रहा, जिसके चलते गुरुवार को कटरा और सांझी छत के बीच हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इस दौरान पहले से बुकिंग करा चुके श्रद्धालुओं को एक घंटे इंतजार करने के बाद पैदल यात्रा करना जरूरी लगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक यह सेवा अभी भी बंद है।
वैष्णो देवी यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को इसलिए अहम माना जाता है, क्योंकि हर श्रद्धालु के लिए 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना मुश्किल होता है। ऐसे में कई श्रद्धालु घोड़े, पालकी के साथ हेलीकॉप्टर से यात्रा करना पसंद करते हैं।त्रिकुटा पर्वत पर कोहरा छाए रहने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा पूरी तरह प्रभावित है, जिसके चलते श्रद्धालु पैदल और घोड़ों के सहारे यात्रा करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को हेलीकॉप्टर सेवा लगभग सुचारू रही। बुधवार को वैष्णो देवी यात्रा के लिए सेवाएं देने वाली दोनों कंपनियों की ओर से करीब 82 और 87 उड़ानें संचालित की गईं।
Next Story