जम्मू और कश्मीर

Kishtwar Encounter: सेना ने ऑपरेशन के दौरान जैश के 3 आतंकवादियों का ढेर

Sarita
24 Feb 2026 10:09 AM IST
Kishtwar Encounter: सेना ने ऑपरेशन के दौरान जैश के 3 आतंकवादियों का  ढेर
x
Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ के छात्रु इलाके में सेना ने ऑपरेशन के दौरान जैश के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया और साथ में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए। किश्तवाड़ के जंगलों में सेना के सफल अभियान का हीरो स्पैशल साइलैंट वॉरियर टाइसन छिपे हुए 3 आतंकवादियों तक पहुंच गया था। इस दौरान के-9 ट्रूपर टाइसन आतंकियों द्वारा गोली मारने से घायल हो गया। टाइसन ने आतंकियों की लोकेशन अपने साथियों को बताकर जिम्मेदारी निभाई।
आतंकियों को मार गिराने के अभियान दौरान 11 बजे के करीब सेना की 2 पैरा स्पैशल फोर्स का एलीट जर्मन शैफर्ड, आर्मी डॉग टाइसन उस ढोक (छिपने के ठिकाने) तक पहुंच गया था जहां आतंकी छिपे हुए थे। टाइसन के पीछे उसके हैंडलर थे।आतंकवादियों द्वारा दागी गई गोलियों में से एक गोली टाइसन के अगले दाएं पैर में लगी। घायल टाइसन को सैनिकों द्वारा वहां से निकालने के साथ ही घेरे गए आतंकियों को मार गिराने का अभियान जोर पकड़ गया था। टाइसन अगर आतंकियों को न तलाशता तो वे छिपकर सैनिकों को नुकसान भी पहुंचा सकते थे।
गोली लगने से घायल टाइसन को सेना द्वारा हैलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर के आर्मी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। सैन्य सूत्रों के अनुसार टाइसन क्षेत्र में आतंक विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभा रहा था।
तलाशी अभियानों के दौरान आतंकियों के छिपने के ठिकाने को तलाशने, विस्फोटक सामग्री का पता लगाने में दक्ष टाइसन ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में जैश के आतंकी आदिल को मारने में सैनिकों की मदद की थी। उसने सुरक्षाबलों के साथ सबसे आगे रह कर आतंकी आदिल के हाइडआऊट का पता लगाकर उसे उसके अंजाम तक पहुंचाया था।
Next Story