- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- दो SPO की हत्या: IGP...
जम्मू और कश्मीर
दो SPO की हत्या: IGP के सामने पुलिस को ‘नालायक’ बोले बीजेपी के वरिष्ठ नेता, बयान पर विवाद
jantaserishta.com
15 Nov 2026 8:17 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस को 'नालायक' और 'नाकाबिल' करार दिया. खास बात यह रही कि उन्होंने ये बातें जम्मू जोन के आईजीपी तेजिंदर सिंह के सामने कहीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह पूरा मामला किश्तवाड़ जिले के दूरदराज इलाके डच्छन का है. यहां बुधवार को आतंकियों ने दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) रशपाल कुमार और बॉनी चंद का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी. दोनों के गोलियों से छलनी शव गुरुवार सुबह ढेरना के जंगलों से बरामद हुए थे. इसी घटना के बाद आईजीपी तेजिंदर सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे.
इस दौरान किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार के साथ मौजूद सुनील शर्मा ने इलाके में लगातार हो रही सुरक्षा चूकों को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह आईजीपी के सामने ही स्थानीय पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं.
सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि आतंकियों के पूर्व ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया जा रहा है. उन्होंने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के कथित तौर पर OGW नेटवर्क से जुड़े होने का भी सवाल उठाया. शर्मा ने इस मामले की तत्काल जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों की जान जाने के बावजूद चार सक्रिय आतंकियों को अब तक क्यों नहीं मार गिराया गया है.
LOP Sunil Sharma Questions JK Police Department’s Competence! @Sunil_SharmaBJP @BJP4JnK https://t.co/wgEEGlorDE
— Early Times Jammu (@earlytimesjk) November 14, 2026
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर पुलिससुनील शर्माआईजीपी तेजिंदर सिंहJammu and KashmirJammu and Kashmir PoliceSunil SharmaIGP Tejinder Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





