जम्मू और कश्मीर

Kathua: जनजातीय समाज को अधिकारों और योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Admindelhi1
22 May 2026 2:39 PM IST
Kathua: जनजातीय समाज को अधिकारों और योजनाओं के प्रति किया जागरूक
x

कठुआ: जनभागीदारी सप्ताह के तहत जिला प्रशासन कठुआ द्वारा ब्लॉक डिंगा अंब के पंचायत सल्लन स्थित चक बलुंदा में जनजातीय समुदाय के लिए विशेष जनभागीदारी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों, विशेषकर जनजातीय वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ प्राप्त किए।

इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, रोजगार, कृषि व ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में अंतिम छोर तक सेवाएं पहुंचाना और जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। लोगों ने ऐसे शिविरों को लाभकारी बताते हुए सराहना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को ब्लॉक डिंगा अंब के रख सरकार सल्लन तथा बनी ब्लॉक के पंचायत कांठल और लोवांग नॉर्थ में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Next Story