जम्मू और कश्मीर

Kathua: आतंकियों ने इस इलाके पर जमाई नजर,दहशत का माहौल

Sarita
1 April 2025 11:49 AM IST
Kathua: आतंकियों ने इस इलाके पर जमाई नजर,दहशत का माहौल
x
Kathua कठुआ: जम्मू का कठुआ जिला आतंकियों के निशाने पर है. हाल ही में कठुआ के कई इलाकों में आतंकी और सुरक्षाबल आमने-सामने आ चुके हैं. हीरानगर और राजबाग में मुठभेड़ के बाद बिलावर के पंचतीर्थी में देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ से पहले कठुआ जिले के बरवाल गांव में भी एक पाकिस्तानी पार्टी का झंडा मिला था|
इस झंडे के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कठुआ जिला मुख्यालय से सटे बरवाल इलाके से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का झंडा बरामद किया गया. इस झंडे के मिलने के बाद सुरक्षाबल पूरी तरह से अलर्ट पर हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई साजिश है|
Next Story