- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: कठेरा गांव में...
Kathua: कठेरा गांव में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, विशेष ग्रामीण अभियान

कठुआ: जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस ने गोद लिए गांव कठेरा में स्कूली बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा विषय पर छठा एक्सटेंशन आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों, ग्रामीणों और शिक्षकों ने भाग लिया।
इस दौरान भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित छात्रों की मदद के लिए स्टेशनरी वितरण अभियान भी चलाया गया, जिससे उनकी पढ़ाई निर्बाध जारी रखने में सहयोग मिलेगा। एनएसएस कैंपस यूनिट के स्वयंसेवकों ने गांव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेक्टर प्रो. अरविंद जसरोटिया ने कहा कि कैंपस अपने गोद लिए गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जीएमसी कठुआ और जीडीसी कठुआ के विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. रीमानी वर्मा ने किया।





