- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: कठुआ पुलिस ने...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: कठुआ पुलिस ने किया शराब तस्करों का पर्दाफाश
Admindelhi1
27 March 2026 10:35 AM IST

x
"तीन आरोपी शराब के साथ पुलिस हिरासत में"
कठुआ: कठुआ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मढ़हीन और नगरी क्षेत्र में करीब 45 लीटर देसी शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस चैकी मढ़हीन (थाना राजबाग) की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को पकड़ा, जिनके कब्जे से कुल 35 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना राजबाग में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, पुलिस चैकी नगरी (थाना कठुआ) की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की। इस संबंध में थाना कठुआ में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tagsजम्मूकष्मीरकठुआ पुलिसशराब तस्करोंपर्दाफाशतीन आरोपीपुलिसहिरासतJammu and KashmirKathua Policeliquor smugglersbustthree accusedpolicecustodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





