- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua Encounter: मारा...
जम्मू और कश्मीर
Kathua Encounter: मारा गया आतंकी,कई वारदातों को दे चुका था अंजाम
Sarita
25 Jan 2026 9:12 AM IST

x
Kathua Encounter: कठुआ की जिला पुलिस प्रमुख मोहिता शर्मा ने कल कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र परहेतर में हुए एनकाउंटर के बारे में जानकारी दी है जिसमें सुरक्षा बालों ने जैश के आतंकी उस्मान को ढेर कर दिया था। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि यह जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गत 7 जनवरी के एनकाउंटर से निकल भागने में सफल हो गया था। जिसके उपरान्त से ही जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा भारतीय सेना व अर्ध सैनिक बल यहां के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
उन्होंने बताया कि कल जब हमें इसके बारे में एक पुख्ता सूचना मिली थी हमें यह पता चला था कि यह आतंकी एक घर में छुपा हुआ था और इसने कुछ लोगों को भी बंधक बनाया हुआ था, जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि सूचना मिलने के उपरान्त पहाड़ी क्षेत्र परहेतर में जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना व अर्ध सैनिक बलों की एक टीम ने पूरे इलाके को खाली करवाया और इसके बाद इस घर में दाखिल हुए। जिस पर इस आतंकी ने फायर खोल दिया जिस पर जवाबी कार्रवाई में इस आतंकी उस्मान को मार गिराया गया।
उन्होंने बताया कि यह आतंकी 2024 से इस इलाके में सक्रिय रहा है तथा कमांडर लेवल का आतंकी था। उन्होंने बताया कि यह पाकिस्तानी आतंकी था और अब तक 6 आतंकी वारदातों में सक्रिय था, जिनमें आम नागरिक और सुरक्षा बल भी शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस तथा भारतीय सेना और अर्ध सैनिक बालों ने इस मामले में बेहद बहादुरी का परिचय दिया है। उन्होंने बतया कि आज भी SOG द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
TagsKathuaEncounterआतंकीterrorist जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





