जम्मू और कश्मीर

जम्मू संभाग के साथ कश्मीर भी तपने लगा, कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री ऊपर पहुंचा

Renuka Sahu
22 March 2022 2:00 AM GMT
जम्मू संभाग के साथ कश्मीर भी तपने लगा, कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री ऊपर पहुंचा
x

फाइल फोटो 

जम्मू के पसीना छूटने के साथ कश्मीर में भी तपिश का अहसास हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू के पसीना छूटने के साथ कश्मीर में भी तपिश का अहसास हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री ऊपर चला गया है। दिनन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 और 24 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा।

जम्मू में सोमवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गरमी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तेज धूप से लोगों के पसीने छूटे। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 33.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 26.0, बटोत में 25.3, कटड़ा में 31.6 और भद्रवाह में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 22.3, पहलगाम में 20.9 और गुलमर्ग में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.5 और कारगिल में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story