जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: सीबीआई ने रिश्वत मामले में 2 को गिरफ्तार किया

Rani Sahu
8 Feb 2023 11:00 PM IST
जम्मू-कश्मीर: सीबीआई ने रिश्वत मामले में 2 को गिरफ्तार किया
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को रिश्वत के मामले में जम्मू-कश्मीर सरकार के एक अधिकारी और एक लेक्च रर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जम्मू और कश्मीर पर्यटन विकास निगम के मुख्य लेखा अधिकारी सज्जाद अहमद और जम्मू के पॉलिटेक्निक कॉलेज के लेक्च रर शौकत अली के रूप में हुई है।
अहमद ने अपनी फर्म द्वारा जमा किए गए बिलों के भुगतान के लिए एक व्यक्ति से अली के माध्यम से 2.3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 2.3 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, आरोपियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों में तलाशी ली गई।
दोनों आरोपियों को नौ फरवरी को जम्मू की अदालत में पेश किया जाएगा।
--आईएएनएस
Next Story