- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: श्रद्धांजलि...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: श्रद्धांजलि सभाओं में गूंजा रियासी भूस्खलन पीड़ितों का दर्द
Admindelhi1
29 Aug 2025 6:46 PM IST

x
जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार को सनातन धर्म सभा रियासी में श्रद्धांजलि दी गई। सभा के सदस्यों सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शांति मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई।
सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा और विनोद शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे आस्था और विश्वास के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करें। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी यात्रा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आस्था का प्रतीक है जिसे सभी को बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
Tagsजम्मूश्रद्धांजलिसभाओंगूंजारियासीभूस्खलनपीड़ितोंदर्दJammutributemeetingsechoedReasilandslidevictimspainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





