जम्मू और कश्मीर

जम्मू: घाटी में 19-20 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से राहत मिलेगी

Admin Delhi 1
16 April 2022 7:57 AM GMT
जम्मू: घाटी में 19-20 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से राहत मिलेगी
x

सिटी न्यूज़:जम्मू-कश्मीर में रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो तीन दिन से पहाड़ी इलाकों में हुई हल्की बारिश के चलते रात के तापमान में थोड़ी कमी देखी गई थी। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के चलते लोगों को तेज धूप के साथ ही लू के थपेड़ों को भी सहना पड़ रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में ही एसी, कूलर, पंखे आदि के नीचे बैठना पसंद कर रहे हैं। सुबह 11 बजे के बाद सड़कों पर मानों सनाटा ही पसर जाता है। केवल अपने कामों पर जाने वाले लोग, रेहड़ी-फड़ी वाले या फिर दिहाड़ीदार मजदूर ही दिखाई देते हैं। जम्मू में दोपहर साढ़े बारह बजे तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है और इसके एक या फिर दो डिग्री और बढ़ने की संभावना है। हालांकि अभी शुष्क मौसम बना हुआ है लेकिन मौसम विभाग ने पहले ही 19-20 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 19 वीं शाम से 20 अप्रैल पूर्वाह्न के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को प्रभावित करने की सबसे अधिक संभावना है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में भी न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जम्मू में तापमान न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 11.3 डिग्री सेल्सियस जबकि भद्रवाह में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Next Story