- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: सीमा...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था युवक, BSF जवानों ने की फायरिंग
Sarita
20 March 2025 10:43 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू के हीरानगर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घूमता हुआ मिला। बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं रुका तो दो राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कादिर बख्श (45) पुत्र हाजी मोहम्मदुल्ला निवासी मोहल्ला गफूराबाद, तहसील चिनोट, पाकिस्तान के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि वह सीमा स्तम्भों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था। पाकिस्तानी नागरिक के पास से 908 पाकिस्तानी रुपये, एक चीनी का पैकेट, एक लाइटर और माचिस बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब उससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह किस उद्देश्य से सीमा के पास घूम रहा था और क्या उसका भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का कोई इरादा था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
TagsJammu-KashmirसीमापारयुवकBSFफायरिंग Jammu-Kashmirbordercrossyouthfiringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





