जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: घर में इस हालत में मिला युवक, परिजन हैरान, पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
6 July 2025 12:45 PM IST
Jammu Kashmir:  घर में इस हालत में मिला युवक, परिजन हैरान, पुलिस ने शुरू की जांच
x
Jammu Kashmir: पुंछ जिले के मंडी सेक्टर इलाके में रविवार को एक 19 वर्षीय लड़का रहस्यमयी तरीके से अपने घर में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक का नाम साहिल अल्ताफ है, जो खैत सावजियां का रहने वाला था। साहिल अल्ताफ मोहम्मद अल्ताफ का बेटा है। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो साहिल की मौत हो चुकी थी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
मृतक को आगे की जांच और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।
Next Story